दुर्गा वाहिनी की बहनों ने सीआरपीएफ और पुलिस जवानों को बांधी राखी
- Admin Admin
- Aug 09, 2025
रांची, 09 अगस्त (हि.स.)। रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर शनिवार को विश्व हिन्दु परिषद की महिला आयाम दुर्गा वाहिनी, रांची महानगर की ओर से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) कैम्प और धुर्वा थाना के साथ मिलकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दुर्गा वाहिनी की बहनों द्वारा सीआरपीएफ और पुलिस के भाईयों को राखी बांधा गया और मंगल दीप दिखाकर उन्हें मिठाईयां खिलायी गयी। इस मौके पर दुर्गा वाहिनी रांची महानगर की संयोजिका साक्षी सिंह, कलावती देवी, मंजू सिंह, नेहा कुमारी, केशव नगर मंत्री अजय बैठा , नेहा कुमारी , माया सिंह संतोषी गुप्ता सहित कई अन्य बहनों की उपस्थिति रही।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे



