57 किलोग्राम गांजे के साथ दो गिरफ्तार

जलपाईगुड़ी, 21 नवंबर (हि. स.)। सिलीगुड़ी स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने 57 किलोग्राम गांजे के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों के नाम मोहम्मद इफ्तिखार और मोहम्मद परवेज है। दोनों बिहार के अररिया जिले के रहने वाले है। एसटीएफ ने सिलीगुड़ी-जलपाईगुड़ी नेशनल हाईवे पर फाटापुकुर टोलगेट के पास शुक्रवार को गांजा सहित एक पिकअप वैन जब्त की है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गुप्त सूचना के आधार पर सिलीगुड़ी एसटीएफ ने फाटापुकुर टोलगेट से संलग्न इलाके में एक पिकअप वैन को रोक कर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसमें रखी तीन बोरियों से करीब 57 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। गांजा को कूचबिहार से तस्करी कर सिलीगुड़ी के रास्ते बिहार ले जाया जा रहा था। तस्करी के आरोप में तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार तस्करों को शनिवार जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार

   

सम्बंधित खबर