पुरानी रंजिश में मकान में लगाई आग, लाखों की संपत्ति स्वाहा

बहराइच, 09 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद बहराइच के नानपारा कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत बघौली टेपरा में मंगलवार को पुराने विवाद के कारण एक व्यक्ति के घर में आग लगा दी गई। आरोप है कि आग लगाने से पहले खेत में लगी फसल को भी नष्ट किया गया। पीड़ित कमलेश ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

बघौली टेपरा के रहने वाले कमलेश ने बताया कि गांव के ही रहने वाले सत्येन्द्र, मैकू खान व तीन अन्य लोगों ने पुरानी रंजिश में घटना को अंजाम दिया है। कमलेश ने बताया कि आरोपितों ने उनके खेत में लगी परवल की फसल को नष्ट कर घर में आग लगा दी। पीड़ित ने बताया कि आगजनी में पांच लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। नानपारा कोतवाल राजनाथ सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर शिकायत दर्ज कर ली गई है। घटना में शामिल आरोपितों के खिलाफ जांच कर कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

--------

   

सम्बंधित खबर