दुष्कर्म के मामले में नामजद आरोपित गिरफ्तार

देवरिया, 09 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में थाना बरियारपुर पुलिस ने मंगलवार काे दुष्कर्म के एक मामले में नामजद आरोपित रामसनेही को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित के खिलाफ दर्ज मुकदमे की विवेचना की जा रही है।

अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह ने मंगलवार काे बताया कि थाना बरियारपुर पर दर्ज मुकदमा संबंधित आरोपित रामसनेही, निवासी थाना क्षेत्र बरियारपुर को मंगलवार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। उन्हाेंने बताया कि 8 जून को एक महिला ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी मानसिक रूप से कमजोर पुत्री के साथ 2 जून को आरोपित ने दुष्कर्म किया। शिकायत के आधार पर थाना बरियारपुर में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपित को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

-----------

   

सम्बंधित खबर