हाथरस में वारदाना गोदाम में आग लगने से हजारों का नुकसान
- DSS Admin
- May 24, 2026
हाथरस, 24 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद हाथरस के बिसावर में रविवार दोपहर एक गोदाम से अचानक आग लगने से काफी नुकसान हाे गया। हालांकि ग्रामीणों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया, लेकिन लाखों की सामग्री जलकर राख हो गई।
कस्बा बिसावर निवासी देवेंद्र अग्रवाल के गोदाम में रखे खाली बारदाना और कार्टून में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में लपटें तेज हो गईं और पूरा गोदाम आग की चपेट में आ गया। आग की सूचना मिलते ही आसपास के लोगाें ने मौके पर पहुंच कर आग बुझाने में सफल हाे गये। आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक रूप से शॉर्ट सर्किट या अन्य तकनीकी कारणों की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते आग बुझाई गई, नहीं तो आसपास के घरों में भी नुकसान हो सकता था।
---------------

