पुरानी पेंशन कोई दया नहीं बल्कि कर्मचारियों का अधिकार है : बी के तिवारी
- DSS Admin
- Jun 08, 2026
महोबा, 08 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के महोबा जनपद मुख्यालय में वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान उत्तर प्रदेश द्वारा सोमवार को “सत्यापन अधिनियम 2025 वापस लो” जनजागरण अभियान के अंतर्गत तैयार किए गए जागरूकता गीत एवं वीडियो का औपचारिक शुभारंभ किया गया। यह कार्य संस्थान के अध्यक्ष सुनील शर्मा ने किया । इस अवसर पर संस्थान के महामंत्री बी के तिवारी ने कहा कि सरकार दारा वित्त विधेयक 2025 के माध्यम से पेंशन नियमों में संशोधन कर देश व प्रदेश के दो करोड़ से अधिक पेंशनरों को असहज कर दिया है।
सोमवार को जनपद मुख्यालय स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय पेंशनर्स भवन में पेंशनरों के द्वारा वैलिडेशन एक्ट 2025 जनजागरण अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के महामंत्री बी के तिवारी ने कहा कि यह गीत केवल एक सांगीतिक प्रस्तुति नहीं बल्कि देश एवं प्रदेश के लाखों पेंशनरों की पीड़ा, संघर्ष, सम्मान और अधिकारों की आवाज है । वीडियो के माध्यम से यह संदेश देने का प्रयास किया गया है कि पेंशन कोई दया नहीं बल्कि कर्मचारियों द्वारा जीवन भर की सेवा के उपरांत प्राप्त अर्जित अधिकार है । इस मौके पर संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवकुमार त्रिपाठी, लघुचन्द्र नारायण अरजरिया, बसंतलाल गुप्ता, सुरेन्द्र श्रीवास्तव, पचंमलाल, मो सलीम, देवेन्द्र सक्सेना, जगदीश कुमार , ओपी सिंह, महेशचन्द्र, जगदीश, लल्लूराम श्रीवास, गोविन्ददास, अरुण खरे, गीता द्विवेदी सहित बडी सख्या में पेंशनर उपस्थित रहे हैं ।
---------------

