मृत्युदण्ड की सजा दिलाने वाले पैरोकार को एसपी ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मानित
- DSS Admin
- Jun 08, 2026
महोबा, 08 जून (हि.स.)। यूपी के महोबा जिले में एक जघन्य हत्याकांड के आराेपित काे मृत्युदण्ड दिलाने की पैराकारी करने वाले प्रेम बाबू द्विवेदी को पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह ने सोमवार को प्रशास्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। 2023 में नशे में युवक ने अपनी पत्नी और दो मासूम बेटियों को सिलबट्टे से कूच कूचकर मौत के घाट उतार दिया था। मामले में प्रभावी पैरवी कर आरोपित को सजा दिलाने में पैरोकार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
एसपी ने पैरोकार के कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार निष्ठा, समर्पण एवं उत्तरदायित्व के साथ कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया तथा कहा कि प्रभावी पैरवी एवं गुणवत्तापूर्ण विवेचना अपराधियों को कठोर दण्ड दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।अपराधियों को सजा दिलाना ही पीड़ितों को न्याय दिलाने की दिशा में सबसे महत्वपूर्ण कदम है।
---------------

