प्रयागराज, 09 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित कीडगंज थाना क्षेत्र में किलाघाट पर यमुना नदी में मंगलवार को एक युवक का शव उतराता हुआ पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की। पुलिस कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। फिर भी मृत्यु का स्पष्ट कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि नगर के धूमनगंज थाना क्षेत्र के नीमसराय निवासी रवि केसरवानी (४५) पुत्र जुगनू केसरवानी प्राइवेट मजदूरी करता था। परिवार वालों ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह प्राइवेट काम करता था। वह सोमवार सुबह घर से निकला और वापस नहीं लौटा। मंगलवार को उसका शव कीडगंज थाना क्षेत्र में किलाघाट के पास शव पाया गया। पुलिस टीम ने उसके जेब मिली में डायरी के नम्बरों से परिवार को खबर दी। पुलिस टीम शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार के लोगों ने बताया कि उसके एक बेटी और एक बेटा है, पत्नी से तलाक हो गया है। वह बच्चों को लेकर यहां से चली गई।
---------------

