जोधपुर, 09 जून (हि.स.)। आधुनिक मारवाड़ के निर्माता व संस्थापक महाराजा उम्मेद सिंह की पुण्यतिथि मंगलवार को श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।
हिज हाईनेस महाराजा श्री उम्मेद सिंह जी रिलिजियस ट्रस्ट के सचिव कल्याण सिंह राठौड़ ने बताया कि सुबह निम्बा-निम्बड़ी कुष्ठाश्रम में फलाहार व विस्किट का वितरण किया गया। इसके साथ ही जसवन्त थड़ा स्थित महाराजा उम्मेद सिंह के थड़े पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
वहीं श्री हनवन्त राजपूत हॉस्टल, मारवाड़ राजपूत सभा भवन, श्री उम्मेद अस्पताल, श्री उम्मेद स्टेडियम, श्री उम्मेद कायमखानी हॉस्टल व श्री उम्मेद क्लब में भी पुष्पांजलि कार्यक्रम हुए। उम्मेद अस्पताल के मुख्य द्वार पर स्थापित उनकी प्रतिमा पर अस्पताल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा श्रद्धासुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर विजेंद्र सिंह मेडतिया ने बताया कि अस्पताल अधीक्षक डॉ. मोहन मकवाना, डॉ. दलपत सिंह राजपुरोहित, डॉ. बलबीर सिंह, शीलवती शर्मा, गजेंद्र शेखावत, सैयद इमरान, ललिता सोलंकी, नृसिंह, नैना चौधरी, सरिता चौधरी, लक्ष्मण सिह, रिजवान, दीनदयाल जोशी, सुरक्षा अधिकारी रतन सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुष्पांजलि अर्पित की तथा मारवाड़ के विकास में महाराजा उम्मेद सिंह के उल्लेखनीय योगदान को स्मरण किया।

