पति की दीर्घायु की कामना : ऊबछठ गुरुवार , चंदन षष्ठी पर होगा व्रत

जोधपुर, 13 अगस्त (हि.स.)। भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भ्राता बलराम के जन्मोत्सव के उपलक्ष में चंदन षष्ठी पर्व (ऊबछठ) गुरुवार को परंपरागत रीति से मनाया जाएगा।

इस अवसर पर सुहागिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु की कामना तथा कुंवारी कन्याएं योग्य वर की प्राप्ति के लिए सूर्यास्त के बाद चंदनयुक्त जल का सेवन कर व्रत का संकल्प लेंगी। संकल्प के पश्चात व्रती महिलाएं निरंतर खड़ी रहकर देर रात तक चंद्र दर्शन का इंतजार करेंगी। चंद्रमा के दर्शन उपरांत उपवास का पारण किया जाएगा। शिव-गौरी पूजन से जुड़े पर्व पर शहर के प्रमुख शिवालयों में भी विशेष सजावट की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

   

सम्बंधित खबर