हिसार : नशे की ओवरडोज से युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी

हिसार, 11 अक्टूबर (हि.स.)। शहर के साथ लगती अंबेडकर बस्ती में नशे की ओवरडोज

से एक युवक की मौत का समाचार है। मृतक की पहचान लगभग 28 वर्षीय मोहित के रूप में हुई

है जो महाबीर कॉलोनी का रहने वाला है। उसके पिता विजय सैनी ने बताया कि मोहित अपनी पत्नी को छोड़ने उत्तर प्रदेश के

अयोध्या गया था। वह कब आया परिवार को जानकारी नहीं है।

शनिवार सुबह युवक का शव अंबेडकर

बस्ती स्थित झाड़ियों में मिला। शव मिलने की सूचना पहुंचते ही शहर थाना पुलिस मौके पर

पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि युवक

के पास से नशे के इंजेक्शन मिले हैं। संभावना जताई जा रही है कि, युवक की नशे की ओवरडोज

से मौत हुई। युवक की पेंट के बटन भी खुले हुए थे। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

हिसार में 24 दिन के भीतर नशे का यह दूसरा मामला है। हिसार में बढ़ते नशे के मामलों

को लेकर पुलिस अलर्ट हो गई है। पुलिस ने रात में गश्त बढ़ा दी है।थी।

लगभग 24 दिन पहले भी हुई थी एक युवक की मौत

बता दें कि, हिसार में सेक्टर 16-17, विश्वासपुरम के पास एक युवक का शव रजवाहे

के पास मिला था। युवक की पहचान मॉडल टाउन निवासी गोलू के रूप में हुई थी। गोलू मॉडल

टाउन में चिकन कॉर्नर की दुकान पर काम करता था और उसका परिवार भी वहीं काम करता है।

गोलू की मौत नशे की ओवरडोज के कारण उसकी मौत हुई थी।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

   

सम्बंधित खबर