श्रीराम आश्रम स्कूल में वार्षिक समारोह

श्री राम आश्रम स्कूल, मजीठा रोड के वार्षिक समारोह करवाया गाया। इस दौरान नगर निगम कमिश्नर बिक्रम सिंह शेरगिल के साथ वार्ड नंबर 4 से पार्षद मंदीप सिंह आहूजा ने विशेष रूप से शिरकत की। समारोह के दौरान स्कूल द्वारा विद्यार्थियों को उपलब्ध करवाई जा रही आधुनिक सुविधाओं और शिक्षा के उच्च स्तर की सराहना की गई। इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन बलबीर बजाज, प्रिंसिपल डॉ. विनोदिता संख्यान तथा गवर्निंग काउंसिल के सदस्यों के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा गया कि उनके दूरदर्शी नेतृत्व में स्कूल निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रहा है। आहूजा ने कहा कि श्रीराम आश्रम स्कूल की समृद्ध विरासत रही है और यहां से अनेक प्रतिष्ठित व्यक्तित्व निकल चुके हैं।

   

सम्बंधित खबर