संगरूर में नकली पुलिस बन 6.80 लाख ठगे:शिकायत निपटाने का दिया झासा, वकील के नाम पर भी वसूली रकम
- Admin Admin
- May 14, 2025

पंजाब के संगरूर जिले में एक व्यक्ति ने खुद को पुलिस कर्मचारी बताकर 6 लाख 80 हजार रुपए की ठगी की है। सिटी पुलिस स्टेशन वन में मामला दर्ज किया गया है। पकड़े गए आरोपी से पुलिस की टीम द्वारा पूछताछ की जा रही है, उसके बाद उसे कोर्ट में पेश कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वकील के नाम पर लिए 2 लाख जानकारी के अनुसार कर्णवीर वर्मा ने पुलिस को बताया कि उनके भाई तरणवीर वर्मा के खिलाफ एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपी अमृतपाल सिंह ने खुद को पुलिस कर्मचारी बताते हुए इस शिकायत का निपटारा करवाने का झांसा दिया। अमृतपाल ने शिकायत निपटाने के नाम पर 4 लाख 80 हजार रुपए वसूले। इसके अलावा हाईकोर्ट के वकील के नाम पर 2 लाख रुपए और ले लिए। हथियार के साथ आरोपी की तस्वीरें पोस्ट आरोपी ने सोशल मीडिया पर हथियार के साथ अपनी तस्वीरें भी पोस्ट की थी। पीड़ित को शुरू में लगा कि अमृतपाल वाकई पुलिस कर्मचारी है। बाद में जब सच्चाई का पता चला, तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ ठगी और हथियार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।