12वीं में आईवी वर्ल्ड की हरगुन बंगा ने हासिल किया विद्यालय में पहला स्थान

जालंधर| आईवी वर्ल्ड स्कूल के 12वीं के विद्यार्थियों हरगुन बंगा ने साइंस स्ट्रीम में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। द्वितीय स्थान वाणिज्य स्ट्रीम से रयैमा ने 95.4 %, तृतीय स्थान साइंस स्ट्रीम में से प्रभजोत सिंह ने 95.2%, चौथा स्थान मनर्जुन सिंह बाजवा ने 94.2 % अंक प्राप्त किया। हरगुन बंगा, नवनीत कौर, नवनीत कौर, अनन्या सूद ने पेंटिंग जैसे विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए। 42% छात्रों ने 85% से अधिक अंक प्राप्त किए। वासल एजुकेशन के प्रमुख केके वासल, स्कूल चेयरमैन संजीव कुमार वासल, उपाध्यक्ष ईना वासल, सीईओ राघव वासल और निर्देशिका अदिति वासल ने छात्रों के अभिभावकों को बधाई दी।

   

सम्बंधित खबर