जालंधर | मां दुर्गा शक्ति जागरण कमेटी की ओर से पहला विशाल भगवती जागरण 23 मई को गुलमोहर सिटी एक्सटेंशन में करवाया जा रहा है। इसकी तैयारियों संबंधी मीटिंग में सेवादार अजय शर्मा और हरीश शर्मा ने बताया कि जागरण शाम 7 बजे विधिवत पूजन से शुरू होगा। इमसें विनोद राजन, राजन राज एंड पार्टी महामाई के भजनों का गुणगान कर भक्तिमय माहौल बनाएंगे। लंगर भी लगेगा।

