गलत दवा निगलने से महिला की हुई मौत

लुधियाना| साहनेवाल के बाबा नामदेव कॉलोनी इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला ने गलती से कोई गलत दवा निगल ली थी, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। थाना साहनेवाल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच अधिकारी ए.एस.आई. गुरमेल सिंह ने बताया कि मृतका की पहचान 44 वर्षीय पुशविंदर कौर के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि मृतका के पति की कपड़ों की दुकान है और परिवार में एक बेटा भी है। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। महिला की मौत किन कारणों से हुई, इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

   

सम्बंधित खबर