राजकीय नर्सेस संघ के चौदहवीं बार महामंत्री चुने गये अशोक कुमार
- Admin Admin
- Nov 09, 2025
लखनऊ,09 नवम्बर (हि.स.)। राजकीय नर्सेस संघ उत्तर प्रदेश की नयीं कार्यकारिणी का गठन रविवार को डॉ. आलोक सक्सेना चुनाव प्रर्वेक्षक की उपस्थिति मे की गयी। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह बलरामपुर संयुक्त चिकित्सालय के विज्ञान भवन सभागार में किया गया। राजकीय नर्सेस संघ के अध्यक्ष पद पर लगातार दूसरी बार शर्ली भण्डारी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। वहीं महामंत्री पद पर अशोक कुमार को लगातार चौदहवीं बार निर्विरोध चुना गया। इसके अलावा राजेन्द्र शुक्ला,सत्येंद्र कुमार,राधा रानी वर्मा,सतीश कुमार त्यागी,पवन मिश्रा को उपाध्यक्ष व गीतांशु वर्मा को कोषाध्यक्ष की शपथ दिलाई गयी। इसी तरह राम गोपाल,रमा सिंह,शशि लता वर्मा,सगीर अहमद,कामिनी सिंह को संयुक्त मंत्री व विनय कुमार सिंह को संपादक बनाया गया।
हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन



