डाकघर का नाम पूर्व प्रधानमंत्री पर रखने की मांग:सांसद औजला ने केंद्र को लिखा खत; गोल्डन टेंपल स्थित है 80 साल पुरानी बिल्डिंग

पंजाब के अमृतसर से कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने केंद्र सरकार को गोल्डन टेंपल स्थित पुराने डाकघर का नाम बदलकर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह पर रखने की मांग उठाई है। इस संबंध में औजला ने केंद्रीय संचार राज्य मंत्री डॉ. चंद्रशेखर और मुख्य डाक अधीक्षक चंडीगढ़ डिवीजन को पत्र लिखा है। सांसद गुरजीत औजला ने कहा कि यह डाकघर करीब 70 से 80 साल पुराना है। दशकों से श्रद्धालुओं, पर्यटकों और स्थानीय लोगों की सेवा में जुटा है। यह डाकघर लंगर हाल के पास और गुरु राम दास सराय के सामने स्थित है और वर्तमान में इसका किराया शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) को जाता है। औजला ने पत्र में लिखा कि यह डाकघर गोल्डन टेंपल की पवित्र परिधि में आने वाला एक ऐतिहासिक संस्थान है, जो भारत पोस्ट की विरासत और सेवा भावना का प्रतीक है। डॉ. मनमोहन सिंह का जीवन ईमानदारी, विनम्रता और सेवा का उदाहरण है। ऐसे में यह ऐतिहासिक डाकघर उनके नाम पर समर्पित किया जाना पंजाब ही नहीं, पूरे देश के लिए गर्व की बात होगी। ये कदम सम्मान व कृतज्ञता का प्रतीक होगा सांसद औजला ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह की पहचान एक महान अर्थशास्त्री, दूरदर्शी नेता और पंजाब के सपूत के रूप में रही है। इस डाकघर को उनके नाम पर रखना उनके योगदान के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का प्रतीक होगा। औजला ने केंद्र सरकार से अनुरोध किया है कि इस डाकघर का नाम बदलकर आधिकारिक तौर पर डॉ. मनमोहन सिंह पोस्ट ऑफिस, गोल्डन टेंपल, अमृतसर किया जाए। महान नेता को मिलेगा सम्मान उन्होंने कहा कि यह कदम न केवल एक महान नेता को सम्मान देने वाला होगा, बल्कि भारत पोस्ट जैसी संस्थाओं की इतिहास और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने की दिशा में भी एक अहम पहल साबित होगा। केंद्र सरकार को भेजा गया खत-

   

सम्बंधित खबर