घर से 1.06 लाख रुपए चुराने वाला काबू

अमृतसर | पुलिस ने घर से 1.06 लाख रुपए चुराने के आरोप में आरोपी को काबू किया है। आरोपी की पहचान जसकरण सिंह निवासी हर्षा छीना ऊंचा किला के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत अमरजीत सिंह ने बताया कि 8 नवंबर को घर में ताला लगाकर किसी काम से गए थे। दोपहर ढाई बजे लौटे तो जसकरण सिंह को दीवार फांदकर भागते देखा। जब अंदर जाकर चेक किया तो घर से 1,06,500 रुपए गायब थे।

   

सम्बंधित खबर