पंजाब के तापमान में गिरावट जारी:अगले 2 दिन बारिश के आसार, प्रदूषण में इजाफा; 1 दिन में 178 जगह जली पराली
- Admin Admin
- Nov 03, 2025
पंजाब के अधिकतम तापमान में 0.2 और न्यूनतम तापमान में 0.7 डिग्री की कमी देखने को मिली है। लेकिन रात का तापमान अभी भी सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक बना हुआ है। कल एक्टिव हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के चलते अगले दो दिन बारिश के आसार बन रहे हैं। जिसके बाद तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। उधर, राज्य का मौसम सामान्य होने के बावजूद प्रदूषण सांसें घोंट रहा है। 2 नवंबर को राज्य में 178 जगह पराली जलने के मामले सामने आए हैं। जिनमें रविवार सबसे अधिक पराली फिरोजपुर में जली। यहां 29 मामले पराली जलाने के सामने आए। इसके अलावा तरनतारन में 21, मुक्तसर में 20, संगरूर में 17, अमृतसर व कपूरथला में 12 मामले सामने आए हैं। 15 सितंबर से 2 नवंबर तक पराली जलाने के कुल मामले 2262 हो चुके हैं। जिनमें सबसे अधिक मामले 444 तरनतारन, संगरूर में 406, फिरोजपुर में 236, अमृतसर में 224, बठिंडा में 144, पटियाला में 136 और कपूरथला में 96 मामले हो चुके हैं। खन्ना-मंडी गोबिंदगढ़ का AQI हुआ 400 पार पंजाब में जैसे-जैसे पराली जलाने के मामले बढ़ रहे हैं, उसी रफ्तार से प्रदूषण भी बढ़ता जा रहा है। पंजाब के दो शहरों खन्ना व मंडी गोबिंदगढ़ का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 पार हो गया है। वहीं खन्ना में रविवार AQI 458, मंडी गोबिंदगढ़ में 445 रहा और औसत AQI क्रमश: 307 व 320 रहा। इसके अलावा पटियाला का AQI भी 286 दर्ज किया गया है। पंजाब के शहरों का AQI 4 नवंबर को तीन जिलों में बारिश के आसार 4 नवंबर को राज्य के पठानकोट, गुरदासपुर और होशियारपुर में बारिश की संभावना है। वहीं 5 नवंबर को पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर व रूपनगर में बारिश की संभावनाएं बन रही हैं। इन दिनों सामान्य बारिश हो सकती है। पंजाब के प्रमुख शहरों का तापमान



