संधू 3 बार के विधायक, बुर्ज और हरजीत का पहला चुनाव, सुखविंदर और मनदीप राजनीति में ही नए

भास्कर न्यूज | अमृतसर तरनतारन उपचुनाव के लिए मंगलवार को वोटिंग होगी, मगर यह चुनाव मात्र एक सीट न होकर 2027 के विस चुनाव के रुख का तय करने वाला माना जा रहा है। पंथक वोट बंटा तो "आप' और एकतरफा रहा तो शिअद या वारिस पंजाब दे को फायदा होगा। इस चुनाव में 5 फैक्टर सबसे अहम हैं। पहला नशा और उस पर पुलिस कार्रवाई कितनी प्रभावी रही। दूसरा रोजगार की कमी और युवाओं का पलायन। तीसरा शिक्षा स्वास्थ्य में सरकार के प्रयास सफल हुए या फेल। चौथा किसानों और गांवों के लोगों में सरकार के प्रति कैसा रवैया है। वहीं 5वां पंथक वोटर है। पंथक हलका माने वाले तरनतारन में शिरोमणि अकाली दल फिर से वजूद बना पाएगा या लोग उसकी जगह वारिस पंजाब दे और उसके सहयोगी संगठनों को दे देंगे। शिअद पुनर्सुरजीत पार्टी के बनने के बाद यह पहला चुनाव है। इस पार्टी ने अकाली दल वारिस पंजाब दे को ​दिया है। अगर शिअद बादल के पंथक विरोधी इस चुनाव में आगे निकल जाते हैं तो पंजाब की सियासत पूरी तरह बदल जाएगी।

   

सम्बंधित खबर