फरीदकोट में 6 साल से फरार भगौड़ा गिरफ्तार:शराब तस्करी के केस में वांछित था, थाना सिटी में दर्ज हुआ था केस
- Admin Admin
- Nov 09, 2025
पंजाब में फरीदकोट जिला पुलिस द्वारा एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन के नेतृत्व में कानून-व्यवस्था को बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसके तहत डीएसपी तरलोचन सिंह के दिशा निर्देश पर थाना सिटी-2 फरीदकोट पुलिस ने एसएचओ सुखदर्शन कुमार की निगरानी में 6 वर्ष पुराने शराब तस्करी के केस में भगौड़े चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान संजय नगर बस्ती फरीदकोट निवासी सुखदेव सिंह उर्फ शेरा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार उक्त आरोपी के खिलाफ 21 अप्रैल 2019 को थाना सिटी फरीदकोट में एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ था जिसमें वह भगौड़ा चल रहा था। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए वचनबद्ध पुलिस- एसएसपी एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन ने कहा कि जिले में अमन और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष अभियान लगातार जारी हैं। इसके तहत संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान, रिकॉर्ड की जांच और अदालत से भगौड़े घोषित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि असामाजिक गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और जिले में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था हर हाल में बनाए रखी जाएगी।



