फाजिल्का में किसान से लूट, बाइक से आए थे बदमाश:झपट्टा मार कर जेब काटा, 10 हजार रुपए छीने, आरोपी फरार

फाजिल्का अबोहर रोड पर एक बाइक सवार किसान के साथ लूटपाट की गई है। अनाज मंडी में पहुंचे किसान ने बताया कि वह बीज लेने के लिए फाजिल्का आ रहा था कि अचानक पीछे से आए बाइक सवार युवकों ने झपट्टा मार उसकी जेब काट दी और करीब 10 हजार की नगदी लिए फरार हो गए। हालांकि उसके द्वारा सरकारी अस्पताल तक उनका पीछा भी किया गया। लेकिन वह भागने में कामयाब रहे । किसान ने घटना के बारे में बताया जानकारी देते हुए किसान रिषभ कुमार ने बताया कि वह बाइक सवार होकर फाजिल्का की अनाज मंडी में गेहूं का बीज लेने के लिए आ रहे थे। तभी अबोहर रोड पर पीछे से बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों ने झपट्टा मार उसकी जेब काट दी। जिसमें करीब 10 हजार रुपए थे। किसान ने बताया कि घटना के तुरंत बाद उन्होंने करीब डेढ़ किलोमीटर तक बदमाशों का पीछा भी किया। लेकिन आरोपी फरार होने में कामयाब रहे। उन्होंने सवाल खड़े किए कि कानून व्यवस्था बिगड़ चुकी है। और हालात बिगड़ते जा रहे है। पीड़ित किसान ने कार्रवाई की मांग करते हुए इंसाफ की मांग की है। पुलिस के मुताबिक शिकायत के आधार पर मामले में बनती कार्रवाई की जाएगी। गैर कानूनी गतिविधि बर्दाश्त नहीं होगी।

   

सम्बंधित खबर