फाजिल्का में खेत में मिली हेरोइन:बीएसएफ और पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन, खुफिया सोर्स भी एक्टिव
- Admin Admin
- Nov 09, 2025
फाजिल्का में भारत पाक सीमा के गांव हजारा राम सिंह वाला के इलाके में खेत से हेरोइन का पैकेट बरामद हुआ है। हालांकि सूचना मिलने पर बीएसएफ पुलिस ने इलाके को सील कर सर्च आपरेशन चलाया। जिसके बाद ये बरामदगी हुई है। हेरोइन का वजन 552 ग्राम बताया जा रहा है। सदर जलालाबाद पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है । जानकारी के अनुसार, जलालाबाद सदर पुलिस गश्त पर थी। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि जलालाबाद के भारत पाक सरहदी इलाके के गांव हजारा राम सिंह वाला में खेतों ने हेरोइन होने की सूचना बीएसएफ को मिली है। जिसपर पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची और इलाके को सील कर दिया गया। हालांकि बीएसएफ और पुलिस ने मिलकर संदिग्ध इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया तो एक खेत से हेरोइन का पैकेट बरामद हुआ है। जिसका वजन करीब 552 ग्राम बताया जा रहा है। खुफिया सोर्स भी एक्टिव इस मामले में जलालाबाद की सदर थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। पुलिस विभिन्न एंगल से मामले की जांच करने में जुटी है। खुफिया सोर्स भी एक्टिव कर दिए गए है। ताकि मामले में गहराई तक जाकर पता लगाया जा सके कि ये हेरोइन का पैकेट इस खेत में कैसे आया।



