हरियाणा के सीएम सैनी पहुंचे बाबा मोहन दास आश्रम, नतमस्तक हो लिया आशीर्वाद

जालंधर | हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी शुक्रवार को बाबा मोहन दास आश्रम में पहुंचे। उन्होंने बताया कि आश्रम के प्रति उनकी 25 साल से आस्था है। इस मौके प्रमुख गद्दीनशीन सोमा रानी और गद्दीनशीन उमा ज्योति से उन्होंने आशीर्वाद लिया। बाबा मोहन दास स्कूल के चेयरमैन लवनिंदर वर्मा ने बताया कि साल में उनकी छठी विजिट है। सीएम सैनी ने कहा कि आश्रम ही नहीं, स्कूल से मिले संस्कारों को अपनाकर साधक और बच्चे आगे बढ़ रहे हैं। यहां विनय अरोड़ा व अन्य मौजूद रहे।

   

सम्बंधित खबर