सुरजीत हॉकी टूर्नामैंट का फाइनल शाम 7 बजे:इंडियन रेलवे दिल्ली और इंडियन ऑयल मुंबई में होगा फाइनल मुकाबला,विजेता टीम मिलेगा साढे पांच लाख

जालंधर में चन रहे 42वें इंडियन ऑयल सर्वो सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला इंडियन ऑयल मुंबई और इंडियन रेलवे दिल्ली के बीच खेला जाएगा। यह फाइनल मुकाबला ओलंपियन सुरजीत हॉकी स्टेडियम, जालंधर में शाम 7 बजे होगा। सेमीफाइनल मुकाबलों में इंडियन रेलवे दिल्ली ने इंडियन नेवी मुंबई को 2-1 से हराया, जबकि इंडियन ऑयल मुंबई ने भारत पेट्रोलियम मुंबई को 2-1 से मात देकर फाइनल में जगह बनाई। इंडियन रेलवे दिल्ली की टीम पांचवीं बार फाइनल में पहुंची है, जबकि इंडियन ऑयल मुंबई 14वीं बार फाइनल में उतरेगी। इस मुकाबले में मुख्य मेहमान पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरपाल चीमा विजेता टीमों को इनाम बांटने के लिए पहुंच रहे है। पहले सेमीफाइनल में इंडियन रेलवे और इंडियन नेवी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। खेल के 13वें मिनट में इंडियन रेलवे के गुरसाहिबजीत सिंह ने फील्ड गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। हाफ टाइम तक स्कोर 2-0 रहा। निर्धारित समय तक इंडियन नेवी एक गोल ही कर सकी और मुकाबला 2-1 से रेलवे के नाम रहा। दूसरे सेमीफाइनल में गत विजेता इंडियन ऑयल मुंबई ने शानदार प्रदर्शन किया। खेल के 17वें मिनट में गुरजिंदर सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर टीम को बढ़त दिलाई। 53वें मिनट में तलविंदर सिंह ने एक और गोल कर स्कोर 2-1 कर दिया। इस जीत के साथ इंडियन ऑयल ने लगातार दूसरी बार फाइनल में प्रवेश किया। आज के मैचों के मुख्य मेहमान पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री महिंदर भगत और जालंधर पुलिस की आईपीएस कमिश्नर धनप्रीत कौर थे। फाइनल मुकाबले में पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान करेंगे।विजेता टीम को 5.51 लाख रुपये नकद पुरस्कार और ट्रॉफी (प्रायोजक: गाखल ब्रदर्स, यूएसए) दी जाएगी, जबकि उपविजेता टीम को 2.51 लाख रुपये नकद पुरस्कार और ट्रॉफी मिलेगी। टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को 1 लाख रुपये नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर ओलंपियन सुरिंदर सिंह सोढ़ी, डिप्टी कमिश्नर जालंधर हिमांशु अग्रवाल, कैम गिल (अमेरिका), संजय कोहली, रंजीत सिंह टुट, ओलंपियन रजिंदर सिंह सीनियर, सुदेश कुमार (पूर्व डीजीपी केरल पुलिस), लखविंदर पाल सिंह खैरा, इकबाल सिंह संधू, सुरिंदर सिंह भापा, गुरविंदर सिंह गुल्लू, राम प्रताप, प्रोफेसर कृपाल सिंह मठारू, एल.आर. नायर, कुलविंदर थिआड़ा, नितिन महाजन (अल्फा), बलविंदर सिंह, करनदीप सिंह, दलजीत सिंह (आईआरएस), गुनीप सिंह कपूर, जतिन महाजन (अल्फा), आत्म प्रकाश बबलू, सुखविंदर सिंह चोहला, वरिंदरप्रीत सिंह, अवतार सिंह, सुरिंदर सिंह, गौरव अग्रवाल, बलजीत सिंह (ओलंपियन सुरजीत सिंह के बड़े भाई), हरिंदर संधा, गुरिंदर संधा, रणबीर टुट, नरिंदर पाल सिंह जज, नथा सिंह गाखल और गौरव महाजन विशेष रूप से उपस्थित थे।

   

सम्बंधित खबर