‘दैट गर्ल’ परम को विधायक अरोड़ा ने किया सम्मानित:बोलीं- महिलाओं के लिए प्रेरणा, जो अपनी प्रतिभा के दम पर पहचान बनाना चाहती हैं

पंजाब के मोगा की वायरल गर्ल रैपर परम (19) को विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने सम्मानित किया है। विधायक अरोड़ा ने संगीत और डिजिटल मीडिया में परम की उपलब्धियों को सराहते हुए कहा कि वह पंजाब की उन युवा महिलाओं के लिए प्रेरणा हैं जो अपनी प्रतिभा के दम पर पहचान बनाना चाहती हैं। इससे पहले, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, जो पार्टी के पंजाब प्रभारी भी हैं, उन्होंने भी परम का गाना “दैट गर्ल” अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था। परम को बताया पंजाब की नई आवाज AAP नेता मनीष सिसोदिया ने अपनी पोस्ट में परम को “पंजाब की नई आवाज़” बताया और उनके “संघर्ष की कहानी” की सराहना की थी। सिसोदिया की इस पोस्ट के बाद परम के संघर्ष और सफलता की कहानी को पूरे पंजाब में पहचान मिली। अब विधायक अरोड़ा द्वारा किया गया यह सम्मान उनके सफर में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

   

सम्बंधित खबर