कपूरथला रोड पर खून से सनी बोरी मिलने से दहशत, अंदर मिला मृत पिल्ला

जालंधर। कपूरथला रोड स्थित सर्जिकल कंपलेक्स इलाके में शुक्रवार सुबह राहगीरों के बीच उस समय दहशत फैल गई, जब सड़क के बीचों-बीच पड़ी एक बोरी से खून निकलता हुआ दिखाई दिया। यहां कई वाहन चालक बोरी के ऊपर से ही गुजरते रहे, जिससे बोरी से और खून रिसकर सड़क पर फैलता रहा। इसके बाद कुछ लोग इस दृश्य को देखकर डर गए और घटनास्थल पर लोगों का जमावड़ा इकट्ठा हो गया। लोगों की भीड़ में से किसी राहगीर ने बोरी को किनारे रखा और उसे खोलने का निर्णय लिया। जब बोरी को खोला गया, तो अंदर एक मृत पिल्ला मिला। इस घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया। हालांकि यह पता नहीं चल पाया है कि यह अमानवीय कार्य किसने किया और किस मकसद से पिल्ले को मृत्य या जीवित अवस्था में बोरी में बंद कर सड़क पर फेंका गया था।

   

सम्बंधित खबर