भास्कर न्यूज | जालंधर शहर के रहने वाले गुरसिमरन सिंह जंजुआ ने दुनिया की आठवीं सबसे ऊंची (8163 मीटर) चोटी माउंट मनासलू पर चढ़ाई की। बुधवार को जालंधर पहुंचे जंजुआ ने बताया कि उन्होंने यह मुकाम 22 सितंबर को सुबह 7:15 बजे हासिल किया। इससे पहले वे अप्रैल माह में दुनिया के दसवीं सबसे ऊंची माउंट अन्नपूर्णा-1 (8,091 मीटर) पर चढ़ चुके हैं। पेशे से आईटी कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजर जंजुआ ने कहा कि पर्वतारोहण उनका पैशन है। यह खेल आपको जीवन में आने वाली किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए मजबूती देता है। एक साल के भीतर आठ हजार से ऊंची किसी पर्वत चोटी पर चढ़ना िकसी सपने से कम नहीं। यह जीवन में आने वाले सबसे खुशनुमा पलों में से एक है। जंजुआ ने 2019 में नेशनल इंस्टीट्यूट अॉफ माउंटेनियरिंग एंड एडवेंचर स्पोर्ट्स (अरुणाचल प्रदेश) में इसके लिए कोर्स किया है। बकौल जंजुआ- भरपूर इच्छा शक्ति से मुश्किल काम भी आसानी से किया जा सकता है। बस इसके लिए पैशन की जरूरत होती है। उन्होंने कहा कि अपना पैशन फॉलो करना आज मानसिक स्वास्थ्य और संतुष्टि के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। जब कोई व्यक्ति अपनी रुचि के कार्यों में संलग्न होता है, तो इससे तनाव कम होता है और आंतरिक खुशी मिलती है।



