गुटबाजी रोकने के लिए बेरी और लाडी की प्रधानगी बरकरार

भास्कर न्यूज | जालंधर कांग्रेस ने संगठन सृजन अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के प्रधान पूर्व विधायक राजिंदर बेरी को पद पर बरकरार रखा है। जबकि शाहकोट के विधायक तथा जिला कांग्रेस कमेटी देहाती के प्रधान हरदेव सिंह लाडी शेरोवालिया को भी दोबारा जिम्मेदारी दी गई है। कांग्रेस का संगठन सृजन प्रोग्राम सभी जिलों में कमेटियों की सलेक्शन से जुड़ा है। नए प्रधान चुनने के लिए जालंधर के शहरी तथा देहाती को मिलकर सभी 9 विधानसभा क्षेत्र में लीडरशिप से राय ली गई थी। 2 महीने नए जिला प्रधान के नाम की लिस्ट जारी होने का इंतजार चलता रहा। मंगलवार रात 11 बजे कांग्रेस ने आधिकारिक तौर पर कार्यकर्ताओं को दोनों नेताओं को अपने पदों पर बरकरार रखें, जाने के संबंध में लिस्ट जारी कर दी। जालंधर सिटी में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मेंबर मनु वडिंग, जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के उपाध्यक्ष काउंसलर पवन कुमार पद के प्रबल दावेदार थे। लेकिन कांग्रेस ने पूर्व विधायक बेरी को बरकरार रखा। बेरी चौथी बार चुने गए हैं। वह कैप्टन अमरिंदर सिंह, प्रताप सिंह बाजवा के बाद अब सांसद अमरिंदर सिंह राजा बडिंग के साथ काम कर रहे हैं। जिले में कांग्रेस ही नहीं आप, भाजपा के नेताओं में भी प्रधानगी पद बरकरार रखने की कवायद शुरू हो गई है।

   

सम्बंधित खबर