लुधियाना| युवा एकता क्लब और इलाका निवासियों की ओर से 5वां विशाल भगवती जागरण 15 नवंबर, शनिवार को चंद्र नगर मेन रोड पर आयोजित किया जाएगा। जानकारी देते हुए योगेश गर्ग, गतिक्ष शर्मा, अजय शर्मा, पारस शर्मा और विशाल सहगल ने बताया कि महामाई का दरबार भव्य रूप से सजाया जाएगा तथा मां की पवित्र ज्योत ज्वाला जी से लाई जाएगी। भजनों की प्रस्तुति बरनाला से राकेश राधे एंड पार्टी और आशु लहोरियां एंड पार्टी देंगी। मंच संचालन एंकर सुरिंदर बावा करेंगे। मां का अटूट लंगर चलेगा। आयोजन के लिए विधायक मदन लाल बग्गा, पार्षद अमन बग्गा, एडवोकेट गौरव बग्गा, मेयर इंद्रजीत कौर, पार्षद बिट्टू भनोट समेत अन्य गणमान्यों को निमंत्रण दिया गया है।



