तेज रफ्तार बस की टक्कर से मरे युवक के परिजनों ने न्याय को लेकर दुगरी रोड दो घंटे किया जाम

भास्कर न्यूज | लुधियाना दुगरी रोड स्थित जैन मंदिर चौक के पास रविवार को जतिन पुत्र शत्रुघ्न वासी श्री हरकृष्ण नगर, शिमलापुरी की एक स्कूल बस के साथ टक्कर होने पर मौत हो गई थी। सोमवार को कार्रवाई न होने से गुस्साए परिजनों गिल नहर पुल पर धरना लगाकर रोष प्रदर्शन किया। उन्होंने सड़क के दोनों ओर जाम लगा दिया, जिससे ट्रैफिक करीब दो घंटे तक ठप रहा। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाने की कोशिश की। काफी देर बातचीत के बाद धरना समाप्त करवाया गया। परिजनों की मांग है कि हादसे के लिए जिम्मेदार बस चालक को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए। परिवार का कहना है कि मृतक ही घर का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। उसकी एक बहन और एक भाई शारीरिक रूप से विकलांग हैं। अब घर का सहारा छिन गया है। आरोपी पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज परिजनों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे। प्रदर्शन को शांत करवाने के लिए मौके पर थाना सदर और दुगरी की पुलिस पहुंची। जिन्होंने आरोपी ड्राइवर को जल्द पकड़ने का आश्वासन देकर लोगों को प्रदर्शन से हटवाया। वहीं मामले में जांच अधिकारी बलविंदर सिंह ने बताया कि उन्होंने यूएसपीसी जैन पब्लिक स्कूल की बस (PB-10-GZ-2238) के ड्राइवर पर गैर-इरादन हत्या का केस दर्ज किया है। उसकी तलाश में पुलिस सीसीटीवी कैमरे चेक कर रही है। जल्द आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। गुस्साए परिजनों ने गिल नहर पुल पर लगाया धरना, सड़क के दोनों ओर जाम।

   

सम्बंधित खबर