भक्ति भाव में डूबा मन, जब बालाजी का नाम लिया...

लुधियाना| संकटमोचन दरबार श्री बालाजी मंदिर, विश्वकर्मा टाउन, आत्म पार्क में गुरु माता मां नरेश देवी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में श्री मेहंदीपुर बालाजी का भव्य जागरण और भंडारा बड़े श्रद्धा भाव से संपन्न हुआ। आयोजन का संचालन सुरिंदर भनला (रोमी) की देखरेख में हुआ। जागरण का शुभारंभ श्री बालाजी महाराज की आरती और जयकारों के साथ किया गया। मेरे बालाजी कर दो कृपा, दुखिया जन का पार करो..., जय जय श्री बालाजी, संकट हर लो सरकार...,भक्ति भाव में डूबा मन, जब बालाजी का नाम लिया...,मेहंदीपुर धाम पुकारे, आओ मेरे गिरधर लाल... जैसे भजनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे। जागरण में मीरा, पूनम, नीलम, करन सग्गर, पुनीत और सौरभ कपूर ने सेवाएं निभाईं। आयोजन में वासु निज्हावन, युवराज महिंद्रु, सनी नंदा, गौरव छाबड़ा, रवि जैन, राजिंदर मल्होत्रा, संचित मल्होत्रा, यश टंडन व नवल खन्ना सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। श्री मेहंदीपुर बालाजी का भव्य जागरण में मौजूद श्रद्धालु।

   

सम्बंधित खबर