लुधियाना में निकला पंजाब स्टेट डियर दिवाली बंपर 2025:36 करोड़ के इनाम ने बदली कईयों की किस्मत,बठिंडा का 11 करोड़, आरव भी बना करोड़पति

लुधियाना में पंजाब स्टेट डियर दिवाली बंपर 2025 लॉटरी आज लुधियाना ऑफिस में निकले बंपर 2025 लॉटरी के ड्रॉ ने कुल ₹36 करोड़ 14 लाख 78 हज़ार की इनामी राशि बांटकर कई घरों में दिवाली से पहले ही रोशनी कर दी। 11 करोड़ का 'किंग टिकट' बठिंडा के नाम ! लॉटरी का सबसे बड़ा इनाम, पूरे 11 करोड़ रुपए, का टिकट नंबर A 438586 निकला है! यह जैकपॉट टिकट बठिंडा से बेचा गया था। हालांकि विजेता कौन है, यह रहस्य अभी बना हुआ है, लेकिन इस एक टिकट ने पंजाब की लॉटरी इतिहास में नया अध्याय जोड़ दिया है। कुल 18,84,939 टिकटों की बिक्री हुई थी, जिसमें यह एक टिकट विजेता बनकर उभरा। मामा की सुनी, 1 करोड़ का इनाम ले गया भांजा! करोड़पति बनने की दूसरी सबसे बड़ी खबर लुधियाना से आई है! यहां के गांधी ब्रदर्स लॉटरी दुकान से बिकी एक टिकट ने 1 करोड़ रुपए का इनाम जीता है। इस भाग्यशाली विजेता का नाम है आरव, जो मूल रूप से हुशियारपुर का रहने वाला है, लेकिन अपने मामा करण के साथ लुधियाना के हैबोवाल में रहता है। प्रॉपर्टी का काम करने वाले आरव के मामा करण ने बताया, "हम शाम को लॉटरी की दुकान पर आए थे। आरव ने ज़िद की कि 'मामू, लॉटरी डालनी है!' उसकी जिद पर हम घंटाघर पर आए और गांधी ब्रदर्स से 5 लॉटरी लीं। यह दुकान की आखिरी लॉटरी ही थी। रात 8 बजे YouTube पर देखा, फिर ढोल बजाकर मनाई खुशी! मामा करण ने बताया कि उन्होंने पास की एक और दुकान से भी टिकट लिया था। रात को ठीक 8 बजे वे YouTube पर लाइव ड्रॉ देख रहे थे। जैसे ही नंबर निकला, उन्हें पता चला कि उनकी लॉटरी लग चुकी है! इसके बाद तो खुशी का ठिकाना नहीं रहा। दुकान के बाहर तुरंत ढोल बजाया गया और आस-पड़ोस में मिठाइयाँ बाँटी गईं।

   

सम्बंधित खबर