पंजाब के पूर्व DGP के बेटे का एक्सीडेंट:परिवार के मेंबर भी घायल, लुधियाना में ओवरस्पीड कार ने टक्कर मारी, ड्राइवर नशे में था
- Admin Admin
- Nov 09, 2025
पंजाब के लुधियाना में पूर्व DGP सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय के बेटे का एक्सीडेंट हो गया। वे कार में सवार होकर अपनी मां और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ एक रेस्टोरेंट में खाना खाने के लिए जा रह थे। दंडी स्वामी रोड पर पहुंचते ही सिद्धांत अपनी गाड़ी से नीचे उतर गया। परिवार के लोगों के गाड़ी के अंदर ही बैठे रहे। तभी अचानक पीछे से आई एक व्हाइट कार ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। हादसे में पूर्व डीजीपी के बेटे सिद्धांत की गाड़ी की का पिछला हिस्सा पूरी तरह से टूट गया। टक्कर मारने वाली गाड़ी का बोनट भी इसमें क्षतिग्रस्त हो गया। परिवार के मेंबर भी घायल हो गए। पुलिस के अनुसार गाड़ी से टक्कर मारने वाला ड्राइवर नशे में था। केस दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। अब सिलसिलेवार पढ़िए कैसे हुआ हादसा... ASI बोले- नशे में था ड्राइवर जांच अधिकारी ASI जनक राज ने बताया कि आई-10 गाड़ी ने सिद्धांत की कार को पीछे से हिट किया है। हादसे के समय सिद्धार्थ के साथ उनकी माता और परिवार के कुछ अन्य सदस्य मौजूद थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



