रवि ने फिर संभाला बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन का कार्यभार

लुधियाना| बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी रवि कुमार पराशर जो कि कुछ समय के लिए कनाडा गए हुए थे, उन्होंने वापिस आकर अपना कार्यभार संभाल लिया है और फिर से पंजाब के हर कोने में बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप करवाने में सक्रिय हो गए हैं। रवि ने बताया कि बॉडी बिल्डिंग के लगातार मुकाबले होने से पंजाब के यूथ को सेहत का शौक बढ़ाने में और नशों से दूर रखने में मदद मिलेगी। मीटिंग में इंडिया क्लासिक बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप मोरिंडा जिला में करवाने का फैसला लिया गया, जिसकी जिम्मेवारी मोरिंडा जिला बॉडी बिल्डिंग के जनरल सेक्रेट्री अक्षय जोशी ने ली।

   

सम्बंधित खबर