पंजाब में 2 दिन बारिश के आसार:4 नवंबर से एक्टिव होगा वेस्टर्न डिस्टरबेंस, ठंड बढ़ेगी, रात का तापमान गिरा
- Admin Admin
- Nov 02, 2025
पंजाब में रात के तापमान में 1.6 डिग्री की गिरावट देखने को मिली है। अनुमान है कि आने वाले दिनों में तापमान और गिरेगा। जिसके बाद ठंड बढ़ेगी। 4 नवंबर को नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। जिसके बाद पहाड़ों पर बर्फबारी व बारिश की संभावना हैं। पंजाब में भी इस वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर होगा और हिमाचल से सटे जिलों में बारिश हो सकती है। लेकिन, इससे प्रदूषण से राहत मिलती नहीं दिख रही। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने के बाद राज्य के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। (पढ़ें पूरी खबर) मोहाली के गुरुद्वारा साहिब में घुसा नशेड़ी:कैबिन को तोड़ा मोहाली के खरड़ में गार्डन कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब में नशे में एक व्यक्ति घुस गया। उसके बाद उसने वहां तोड़फोड़ की। जब लोगों ने उसे समझाने की कोशिश की तो वह उनसे भी भिड़ गया। मौके पर माहौल बिगड़ता देख लोगों ने पुलिस बुलाई, तब तक आरोपी फरार हो गया। काफी संगत भी गुरुद्वारा साहिब में पहुंच गई। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ सख्त एक्शन किया जाएगा। किसी को नियम तोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। (पढ़ें पूरी खबर)



