पठानकोट में पकड़ी गई अवैध शराब:दो आरोपी हिरासत में लिए, डस्टर कार से करने जा रहे थे सप्लाई

पठानकोट में अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक्साइज विभाग ने पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई की है। विभाग ने एक डस्टर गाड़ी से अलग-अलग ब्रांड की 47 पेटी अवैध शराब जब्त की है। यह कार्रवाई बीती रात की गई। एक्साइज विभाग को सूचना मिली थी कि पठानकोट में अवैध शराब का कारोबार चल रहा है और बड़ी मात्रा में शराब की तस्करी की जा रही है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाया गया। अभियान के तहत पठानकोट-अमृतसर राष्ट्रीय मार्ग पर नाका लगाया गया। नाकेबंदी के दौरान एक डस्टर गाड़ी को रोका गया। तलाशी लेने पर गाड़ी से 47 पेटियां अवैध शराब बरामद हुई। पूछताछ में पकड़े गए दो आरोपियों ने बताया कि यह शराब धारीवाल से पठानकोट सप्लाई करने के लिए लाई जा रही थी। इस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। राज्य सरकार के आदेशों पर पंजाब में नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। पुलिस और एक्साइज विभाग मिलकर नशे के सौदागरों पर शिकंजा कस रहे हैं।

   

सम्बंधित खबर