चंडीगढ़ में दूसरी मंजिल से गिरी 16 वर्षीय लड़की:कपड़े सुखाते समय फिसला पैर, CCTV में कैद हुई घटना, नीचे गुजर रहे लोग घबराए
- DSS Admin
- May 24, 2026
चंडीगढ़ के सेक्टर-55 में रविवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दूसरी मंजिल की छत पर कपड़े सुखाने गई 16 वर्षीय नाबालिग लड़की अचानक पैर फिसलने से नीचे गली में गिर गई। हादसा इतना अचानक हुआ कि नीचे से गुजर रहे लोग घबरा गए। गंभीर रूप से घायल होने की आशंका के बीच लोगों ने तुरंत लड़की को उठाकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया। राहत की बात यह रही कि लड़की की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार सेक्टर-55 निवासी 16 वर्षीय खुशी घर की दूसरी मंजिल पर कपड़े सुखाने गई थी। वह छत पर कपड़े डाल रही थी कि अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और पैर फिसलने से वह सीधे नीचे गली में जा गिरी। नीचे गुजर रहे लोग अचानक घबरा गए प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा इतना अचानक हुआ कि किसी को समझ ही नहीं आया कि आखिर हुआ क्या है। गली से गुजर रहे लोगों ने जोर की आवाज सुनी तो देखा कि एक लड़की ऊपर से नीचे गिरी पड़ी है। यह देखकर आसपास मौजूद लोग घबरा गए और तुरंत उसकी ओर दौड़े। लोगों ने बिना देर किए लड़की को उठाया और परिवार वालों को सूचना दी। इसके बाद उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों के अनुसार लड़की के शरीर पर कुछ चोटें आई हैं, लेकिन उसकी हालत स्थिर है और वह खतरे से बाहर है। CCTV कैमरे में कैद हुआ पूरा हादसा यह पूरी घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की अचानक ऊपर से नीचे गिरती है और वहां से गुजर रहे लोग एकदम से डर जाते हैं। हादसे के बाद कुछ सेकेंड तक इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वीडियो देखने वाले लोग भी हैरान रह गए। कई लोगों को पहले लगा कि शायद किसी ने लड़की को ऊपर से धक्का दिया है, लेकिन बाद में परिवार वालों ने बताया कि वह कपड़े सुखाने के दौरान हादसे का शिकार हुई। परिजनों के मुताबिक खुशी रोजाना की तरह छत पर कपड़े सुखाने गई थी। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गई।

