निजी होटल में चरस बरामद, महिला समेत तीन गिरफ्तार

शिमला, 03 नवंबर (हि.स.)। राजधानी शिमला में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक निजी होटल के एक कमरे में दबिश देकर 452 ग्राम चरस बरामद की है। यह बरामदगी सदर थाना पुलिस की स्पेशल सेल टीम ने की है। मामला थाना सदर में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार स्पेशल सेल शिमला की टीम रविवार देर रात पुराना बस अड्डा स्थित निजी होटल के पास गश्त पर थे। इस दौरान होटल के एक कमरे में दबिश दी। इस दौरान पुलिस को तीन लोगों पर शक हुआ। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 452 ग्राम चरस बरामद हुई।

पुलिस ने मौके से तीनो को गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान सीमा देवी निवासी कुल्लू, मुकेश शर्मा निवासी टुटू और कमल निवासी फागली के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके खिलाफ थाना सदर शिमला में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 और 29 के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपियों ने चरस कहां से लाई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। पुलिस ने कहा है कि नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उज्जवल शर्मा

   

सम्बंधित खबर