Gataru murder case विक्की खौफ रूटीन में करता था हर्ष से बात कुल पांच आरोपियों को जम्मू में लाकर पूछताछ जारी आठ को अभी तक अधिकारिक तौर पर गिरफ्तार किया एक दर्जन से अधिक संदिग्ध की पूछताछ जारी

सुमित जडियाल हत्या मामले में दिल्ली से लाए गए आरोपियों की पूछताछ जारी है। नवाबाद थाने में पांचों की कडी पूछताछ हो रही है। जिसमें तीन आरोपी तथा दो मददगार शामिल है। इसमें अहम बात का यह पता चला है कि खौफ गैंग का चीफ विक्की खौफ हर्ष से बात करता था। हत्या का प्लान कई दिन पहले ही बन चुका था।

उसे अंजाम देने के लिए गैंग के सदस्यों को एक साथ किया गया था। ताकि गटारू की हत्या की जा सके। इस मामले में पुलिस ने अभी तक अधिकारिक तौर पर आठ लोगों की गिरफ्तारी डाली है। जिसमें पांच जो अभी दिल्ली से लाए गए तथा तीन पहले के गिरफ्तार है। जिसमें रेंकी करने वाले भी शामिल है।

बाकी एक दर्जन से अधिक संदिग्ध की पूछताछ जारी है। पुलिस अब दिल्ली से लाए गए आरोपियों की रिमांड लेकर पूछताछ करेगी। उसके बाद उन हथियारों को बरामद किया जाएगा। जिनका इस्तेमाल हत्या में किया गया है। तीन मुख्य आरोपियों के दिल्ली से पकड में आने के बाद इस मामले में बडी सफलता हुई है।

जिससे की मामला हल हुआ है। इस मामले में अभी मुख्य दो आरोपियों का गिरफ्तार होना बाकी है। जिनमें एक आरोपी ऐसा है। जिसके बारे में सूत्रों का कहना है कि हत्या के बाद उसने घर पर आकर बैग को लिया था। उसके बाद उसका कोई पता नहीं है। हर्ष सिंह, अरूण कुमार तथा अभ्य सिंह के गिरफ्तार होने के बाद इस मामले में सभी बातों का पता चल जाएगा। जिससे प्लानिंग से लेकर रेंकी करने वालों तथा इस हत्या में जितने लोगों ने मदद की हुई है। उन सभी के नाम बाहर आ जाएंगे।

क्योंकि तीनों मुख्य आरोपी है और उनके गिरफ्तार होने से मामला लगभग हल हो चुका है। इस मामले में जिन दो मददगारों को पुलिस दिल्ली से पकड कर लाई है। उसमें राज कुमार वह व्यक्ति है जिसके कमरे में दिल्ली में आरोपी ठहरे थे। जबकि अरूण का भाई अजय कुमार भी पकडा गया है। जोकि आरोपियों के साथ जम्मू से दिल्ली गया था। पुलिस आरोपियों की पूछताछ में अब गिरोह के बारे में पूरा पता करेगी।

   

सम्बंधित खबर