भाजपा शासन में क्षेत्र का हो रहा है सर्वांगीण विकास: चौहान

हरिद्वार, 18 नवंबर (हि.स.)। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने टिहरी विस्थापित कॉलोनी रानीपुर कोतवाली मार्ग से भेल सेक्टर 03 शापिंग सेंटर, पीएसी गेट होते हुए सुभाष नगर को जोड़ने वाली मुख्य सड़क का पुनर्निर्माण चौड़ीकरण का कार्य शुरू कराया। रानीपुर विधायक आदेश चौहान द्वारा प्रस्तावित लगभग 46 लाख रुपए की लागत से इस सड़क का लोक निर्माण विभाग द्वारा पुनर्निर्माण किया जा रहा है। कार्यक्रम में स्थानीय वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारियों, विभिन्न श्रमिक संगठनो के प्रतिनिधियों, नगरपालिका सभासदों एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों द्वारा विधायक आदेश चौहान का धन्यवाद एवं स्वागत किया गया।

इस अवसर पर रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा क्षेत्र का विकास सरकार की प्राथमिकता में शामिल है केन्द्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से पूरे विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्य प्रगति पर है।भाजपा शासनकाल में रानीपुर विधानसभा में विकास की नई गाथा लिखी है। भाजपा शासन में क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो रहा है।

विधायक आदेश चौहान का धन्यवाद करते हुए पूर्व मंडल मंत्री भाजपा नेत्रपाल सिंह ने कहा कि रानीपुर विधायक ने क्षेत्र के विकास कार्यों में एक नया कीर्तिमान बनाया है। वर्तमान में सेक्टर 03 से सुभाष नगर तक बनने वाली इस सड़क के चौड़ीकरण से भेल सेक्टर 3, सुभाषनगर, टिहरी विस्थापित कॉलोनी, पीएसी कॉलोनी व शिवालिकनगर सहित भेल क्षेत्र की बड़ी आबादी लाभान्वित होगी। उनकी कार्यप्रणाली अन्य जनप्रतिनिधियों के लिए भी एक प्रेरणा है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भेल नगर प्रशासक संजय पंवार, वरिष्ठ भाजपा नेता अतुल वशिष्ठ, प्रदेश महिला मोर्चा मंत्री रीता चमोली, किरन सिंह, नगरपालिका शिवालिकनगर सभासद वीरेन्द्र अवस्थी, हरिओम चौहान, राजकुमार यादव, राधेश्याम कुशवाह, रमेश पाठक, इंद्रपाल शर्मा, सुखपाल सिंह, गुरुदत्त, मुकेश चौहान, मनु रावत, विनीत चौहान, अमित जांगिड़, तरुण मंडल, सुशील त्रिपाठी, तरुण शुक्ला, समीरन दास, मनवीर तोमर, दिनेश बवाड़ी, उपेन्द्र शर्मा, अशोक मेहता, दीपक नेगी, अंकुर यादव, उमेश पाठक, गगन उपाध्याय, संदीप सिंघानिया, किरण सिंह, स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

   

सम्बंधित खबर