विश्व कप 2025 का खिताब जीतने पर उपराज्यपाल ने भारतीय महिला टीम को दी बधाई, इस उपलब्धि को पूरे देश के लिए बेहद गर्व का क्षण बताया

उपराज्यपाल ने श्रीनगर में “आत्मनिर्भर भारत निधि आउटरीच” कार्यक्रम को किया संबोधित


जम्मू, 3 नवंबर । उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम को आईसीसी महिला विश्व कप 2025 का खिताब जीतने पर बधाई दी और इस उपलब्धि को पूरे देश के लिए बेहद गर्व का क्षण बताया।

एक्स पर एक पोस्ट में उपराज्यपाल ने कहा कि विश्व चौंपियन टीम इंडिया! आईसीसी महिला विश्व कप 2025 जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बधाई। यह शानदार जीत पूरे देश के लिए बेहद गर्व का क्षण है। टीम के दृढ़ संकल्प, कौशल और जुझारूपन ने देश भर में लाखों लोगों को प्रेरित किया है। उपराज्यपाल ने टीम की ऐतिहासिक जीत की सराहना करते हुए कहा कि यह पूरे भारत में महत्वाकांक्षी खिलाड़ियों, खासकर युवा महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

   

सम्बंधित खबर