जमीन अधिग्रहण में 3.7 करोड़ रुपए की गड़बड़ी मामले में मोगा की एडीसी सस्पेंड
- Admin Admin
- Nov 08, 2025
चंडीगढ़/मोगा | पंजाब सरकार ने मोगा की एडीसी और नगर निगम कमिश्नर चारूमिता को सस्पेंड कर दिया है। चीफ सेक्रेटरी केएपी सिन्हा ने इस संबंध में आदेश जारी किए। चीफ सेक्रेटरी ने इसके लिए पंजाब सिविल सेवाएं (सजा एवं अपील) रूल्स 1970 के नियमों का हवाला दिया। एसडीएम रहते लगा था आरोप... पंजाब पीडब्ल्यूडी ने 2014 चारुमिता की भूमिका पर सवाल उठाते हुए जांच विजिलेंस ब्यूरो को सौंपी थी। चारुमिता पर नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट के लिए ₹3.7 करोड़ की जमीन अधिग्रहण में अनियमितता बरतने का आरोप था। मामला तब का है जब चारुमिता मोगा में एसडीएम थीं। उन पर आरोप लगा था कि उन्होंने 2019 में उस जमीन के लिए मुआवजा जारी कर दिया, जो 1963 में ही सड़क निर्माण के लिए अधिगृहीत की जा चुकी थी।



