मोहाली के गुरुद्वारा साहिब में घुसा नशेड़ी:कैबिन को तोड़ा, कमेटी मेंबरो को गालियां दीं, पुलिस बुलाई तो हुआ फरार
- Admin Admin
- Nov 02, 2025
मोहाली के खरड़ में गार्डन कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब में शराब पीकर एक व्यक्ति घुस गया। उसके बाद उसने वहां तोड़फोड़ की। जब लोगों ने उसे समझाने की कोशिश की तो वह उनसे भी भिड़ गया। मौके पर माहौल बिगड़ता देख लोगों ने पुलिस बुलाई, तब तक आरोपी फरार हो गया। काफी संगत भी गुरुद्वारा साहिब में पहुंच गई। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ सख्त एक्शन किया जाएगा। किसी को नियम तोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अब सिलसिलेवार जानिए पूरा मामला कमेटी सदस्यों ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे गुरुघर की गरिमा का अपमान और संगत की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला कृत्य बताया। उन्होंने प्रशासन और पुलिस से आग्रह किया कि आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।



