वड़िंग के बहाने आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को घेरा:बूटा सिंह पर बयान से पार्टी की सोच सामने आई; पार्टी से निष्कासित करे
- Admin Admin
- Nov 04, 2025
देश के पूर्व गृहमंत्री बूटा सिंह के मामले को लेकर कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग द्वारा दिए बयान पर पंजाब की राजनीति गरमाई हुई है। इसी मामले को लेकर आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस पर हमला बोला है। फाइनेंस मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि इससे पता चलता है कि कांग्रेस पार्टी और उनके प्रधान की मानसिकता दलित विरोधी है। उन्होंने कहा कि राजा वड़िंग ने जो अपराध किया है, वह माफी योग्य नहीं है। पहले वह किसी को पीटते हैं, उसे गालियां देते हैं, फिर माफी मांग लेते हैं इस चीज़ पर लीगल एक्शन होगा। उन्होंने कहा कि इस मामले में हम इलेक्शन कमीशन को भी शिकायत देंगे। साथ ही मांग करेंगे कि ऐसे लोगों को बाहर किया जाए। वहीं, कांग्रेस के नेशनल प्रधान से मांग की है कि उन्हें पार्टी से निष्कासित किया जाए। फाइनेंस मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने पीसी ने यह छह प्वाइंट उठाए हैं



