पटना, 6 नवंबर (हि.स.)। बिहार भाजपा के प्रवक्ता कुंतल कृष्ण ने गुरुवार को छपरा के जिला स्कूल स्थित मतदान केंद्र पर मतदान किया।
मतदान के बाद उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि विकास के लिए मतदान करें, क्योंकि हर वोट बिहार के उज्जवल भविष्य की दिशा तय करता है।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता की भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण होती है और अधिक से अधिक लोगों को मतदान में हिस्सा लेना चाहिए।
कुंतल कृष्ण ने युवाओं से भी आगे बढ़कर मतदान करने की अपील की।
गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में 121 सीटों के लिए मतदान जारी है। मतदान फिलहाल शांतिपूर्ण जारी है।
सुबह 11 बजे तक बिहार में 27.65 प्रतिशत मतदान हुआ है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुरभित दत्त



