टीवी डिबेट के बाद दरभंगा में तनाव: पुष्पम प्रिया के समर्थकों पर विधायक समर्थकों द्वारा हमले का आरोप

दरभंगा, 2 नवंबर (हि.स.)। बीते

शनिवार की देर शाम एक प्रसिद्ध राष्ट्रीय टीवी चैनल के डिबेट शो के बाद दरभंगा में राजनीतिक तनाव बढ़ गया। आरोप है कि शो के बाद प्रुलर पार्टी प्रमुख और दरभंगा से प्रत्याशी पुष्पम प्रिया चौधरी के समर्थकों पर स्थानीय विधायक संजय सरावगी के समर्थकों ने हमला किया।

इस घटना के बाद पुष्पम प्रिया ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि दरभंगा के 20 साल से विधायक और मंत्री के गुंडों से बचकर अभी घर आकर बैठी हूं। यकीन ही नहीं हो रहा कि ये मेरा शहर दरभंगा है, मेरी माँ मिथिला की धरती! पूरे बिहार ने पाँच साल से सम्मान दिया है पर आज मेरी जन्मभूमि में ही राक्षसों ने ऐसा अपमान करने का दुस्साहस किया है। डरती नहीं मैं।

उनकी इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर तेजी से सुर्खियां बटोरीं। समर्थकों ने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला बताया, वहीं विपक्षी दलों ने इसे चुनावी माहौल को भड़काने की साजिश कहा।

स्थानीय प्रशासन ने फिलहाल स्थिति पर नजर बनाए रखने की बात कही है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारों के मुताबिक, यह विवाद दरभंगा विधानसभा क्षेत्र में बढ़ती राजनीतिक प्रतिस्पर्धा और दोनों गुटों के बीच बढ़ते तनाव का ताजा उदाहरण है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Krishna Mohan Mishra

   

सम्बंधित खबर