राज्यपाल जनरल बीके सिंह और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सांसद महेश शर्मा की मां को अर्पित की श्रद्धांजलि
- Admin Admin
- Dec 07, 2025
नोएडा, 7 दिसंबर (हि.स.)। मिजोरम के राज्यपाल जनरल बीके सिंह ने रविवार काे नोएडा पहुंचकर पूर्व केंद्रीय मंत्री और गौतम बुद्ध नगर के सांसद डॉक्टर महेश शर्मा की दिवंगत माताजी ललिता शर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
नोएडा के सेक्टर 15 ए स्थित डॉक्टर महेश के घर पर वह आधे घंटे से ज्यादा रूके तथा परिवार के सभी सदस्यों से बातचीत कर उन्होंने परिवार के लोगों को सांत्वना दिया।
केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह, राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर, भाजपा सांसद अरुण गोविल भी डॉक्टर महेश शर्मा के घर पहुंचे तथा उन्होंने उनकी दिवंगत मां को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक भी डॉक्टर महेश शर्मा के आवास पर आज पहुंचे। उन्होंने उनकी दिवंगत मां ललिता की फोटो पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वह काफी देर तक डॉक्टर महेश शर्मा के घर पर रुके।
आज सुबह से देर शाम तक उनके घर पर कई विधायक, सांसद, नेता, तथा विभिन्न पार्टियों के पदाधिकारी, किसान संगठनों के नेता पहुंचे तथा उन्होंने उनकी मां के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
---------------
हिन्दुस्थान/सुरेश
हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी



