एनसीसी कैडेट्स ने सीएटीसी कैंप में जीते गोल्ड मेडल

अमृतसर| पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बीएसएफ भिखीविंड के एनसीसी कैडेट्स ने 1 पंजाब बटालियन एनसीसी द्वारा आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर सीएटीसी में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जिसमें कैडेट्स ने स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। यह कैंप बाबा कूम्मा सिंह इंजीनियरिंग कॉलेज होशियार नगर अटारी में आयोजित किया गया। कैंप के दौरान विद्यालय के कैडेट्स ने विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे ड्रिल, सांस्कृतिक गतिविधियों, खेलकूद और अनुशासन संबंधी प्रतियोगिताओं में भाग लेकर गोल्ड मेडल प्राप्त किए। प्राचार्या वंदना त्यागी ने विजेता कैडेट्स और एनसीसी अधिकारी को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन एवं समर्पण से विद्यालय को यह गौरव प्राप्त हुआ है।

   

सम्बंधित खबर